Wednesday, February 24, 2010

बेलिंडा ने लगाया पहला ODI दोहरा शतक


ग्वालियर. यह कुछ लोगों के लिये चौंकाने वाला आंकड़ा हो सकता है लेकिन सचिन तेंदुलकर द्वारा खेली गयी 200 रन की पारी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर बना दूसरा दोहरा शतक है ।

यह चौंकाने वाला नहीं बल्कि संयोग है कि महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला और अब तक का दोहरा शतक भी भारतीय धरती पर ही बना था। आस्ट्रेलियाई महिला टीम की स्टार बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क ने आज से लगभग 13 साल पहले 16 दिसंबर 1997 को मुंबई में डेनमार्क की महिला टीम के खिलाफ नाबाद 229 रन बनाये थे जो किसी भी तरह के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहला दोहरा शतक था।

0 comments:

Post a Comment